मोहब्बत

मोहब्बत भी जिंदगी की तरह होती है । हर मोड़ आसान नहीं होता, हर मोड़ पर खुशियां नहीं होती, पर जब हम जिंदगी का साथ नहीं छोड़ते, तो फिर मोहब्बत का साथ क्यों छोड़ते हैं?...
                                 मोहब्बत तो आज भी है ,मगर जिंदगी की सच्चाई यह है कि हम यह जानते हुए भी कि मोहब्बत के बिना हमारी जिंदगी नहीं चल सकती हम इसे छोड़ने लगते हैं ।
                           शादी से पहले या कुछ सालों तक मोहब्बत ही मोहब्बत नजर आता है ,मगर कुछ समय बाद ही जिम्मेदारी के बहाव में हमारा प्यार भी बहता हुआ ना जाने कहां खो जाता है। हमारे सर पर से इश्क का खुमार उतरने लगता है।
                      जहां पहले एक दूसरे से मिलने को बहाने ढूंढते रहते थे,वहीं अब बातें करने का भी समय नहीं मिलता है । अच्छा वक्त बिताना तो चाहते हैं, मगर समय ही नहीं है । 
                 अब जब समय ही नहीं है तो इश्क  कहीं ना कहीं तो जाएगा ही  न,,,,
             "मोहब्बत तो आज भी है मगर
                     खो गया है कहीं
              तुम ढूंढते हो जिस प्यार को
                   वो मिलेगा तुम्हें वहीं,,,,,


जहां उम्मीद की किरण बुझ जाती है, वहां से फिर सुखों का बदल भी छटने लगता है । इसलिए हमें हर पल खुश रहना चाहिए और 

मोहब्बत को 💃
मोहब्बत से मिला कर 🕺
मोहब्बत को जवां 👫
रखना चाहिए ।
तो अब खुलकर मोहब्बत करो,,,,,💏💏💏


स्वराक्षी स्वरा....✍️
खगड़िया बिहार

Comments

Popular posts from this blog

बंजर में बहार

दर्द

स्त्रियां...