#नीरज चोपड़ा
शायद तुम्हारे लिए ही ये गीत था...नीरज
उड़े जब-जब जुल्फें तेरी
बहुत बहुत बधाई तुम्हें। हमारा सर गर्व से ऊंचा करने के लिए,पर
देखना जल्द ही हम तुम्हें भी भूल जाएंगे और वापस अपने अड्डे पर चले जायेंगे।
झूठ मत बोलना नीरज,सोचा तो तुमने भी होगा ही,लेकिन तुम बेवकूफ निकले जो अपना ध्यान इन फ़िजूली बातों से हटा कर केवल लक्ष्य पर नजर टिकाये रखा है।
किसी #बसपन #के #प्यार के चक्कर के नहीं पड़े। आख़िर किया कैसे??? यहां तो शिकायतों का पिटारा पड़ा है सफल न होने के और तुम्हे कोई शिकायत ही नहीं है।
सच नीरज इतना सोना पाकर भी तुम कितने सहज और सरल रहे। और पता है जब तुमने अंग्रेजी में मिमियाते एंकर को कहा न #हिंदी #में #पूछ #ले #भाई सच कहती हूँ दिल हजारों नहीं लाखों फीट की ऊंचाई तक उड़ा। जी करदा तैनूं गले नूं लगावां।
बहुत बधाई नीरज, बस एक गुज़ारिश है कि खुद को इन बौलीबुडिया चकाचौंध से दूर ही रखना वरना सारा सोना गटक जाएंगे और पता भी नहीं चलेगा।
बस तुम्हें प्यार सभी देशवासियों की ओर से
..
....#स्वराक्षी #स्वरा...✍️
Comments
Post a Comment